India News (इंडिया न्यूज़), Pakistani Viral Wedding, दिल्ली: पाकिस्तान आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। करोड़ो लोग देश में खाने का तरस रहे है। ऐसे में एक शादी ऐसी हुई जिसको देख पाकिस्तानी लोग भड़क उठे। एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने अपने बेटी के शादी के दिन उसको सोने की ईटों से तोल दिया। हालांकि यह शादी दुबई में हुई थी। शादी की फोटो-वीडियो बाहर आई तो लोग भड़क गए। सोने की ईटों को कुल वजन 70 किलो बताया गया।
वीडियो हुआ वायरल
इस शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुल्हन को उसके शरीर के वजन के बराबर सोने की ईंटों से तोला जा रहा है। पाकिस्तान का यह रईस व्यक्ति दुबई में रहता है। हालांकि फिलहाल इस शख्स की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहव वीडियो पांच महीने पुराना है। लोग इस पाकिस्तानी बिजनेसमैन की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
लोगों ने की आलोचना
एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान में मौजूदा आर्थिक संकट, तुर्किये तथा सीरिया में विनाशकारी भूकंप की स्थिति को देखते हुए यह धनराशि दिखावे के बजाय किसी की मदद के लिए दान की जानी चाहिए थी। एक ने लिखा कि पाकिस्तान में खाने के लिए खाना नहीं है, लोग भूख से मर रहे हैं। पाकिस्तान को कोई कर्ज नहीं दे रहा है और आप दिखावा कर रहे हैं।
यह भी पढ़े-
- महिला ने चारपाई में बांधकर पति को टुकड़ो में काट दिया, पत्नी के अवैध संबंध का कर रहा था विरोध
- 2 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात, पड़ोसी ने अमरुद खिलाने के बहाने ले जाकर घटना को दिया अंजाम