India News, (इंडिया न्यूज), Parag Desai Death: वाघ बकरी वाघ बकरी चाय समूह के मालिक वंशज पराग देसाई की सड़क के कुत्तों के हमले के बाद मौत हो गई। बिजनेसमेन पराग देसाई की उम्र महज 49 वर्षीय थी। वो वाघ बकरी चाय समूह के शीर्ष कार्यकारी, व्यवसायी थे। रविवार को उनके आवास के बाहर आवारा कुत्तों द्वारा हमला किए जाने के बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
कैसे गई जान
रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को उन पर हमला करने वाले सड़क के कुत्तों से बचाने की कोशिश के दौरान देसाई को गंभीर चोटें आईं। उनके आवास के बाहर एक सुरक्षा गार्ड ने उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल ले जाया गया। शेल्बी अस्पताल में जांच के बाद, देसाई को सर्जिकल प्रक्रिया के लिए ज़ाइडस अस्पताल में रैफर किया गया। हालांकि, रविवार को इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज के चलते उनकी मौत हो गई।
उद्यमी पराग देसाई
बता दें कि पराग देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे थे। 30 से अधिक वर्षों के व्यापार, देसाई ने कंपनी के बिक्री, विपणन और निर्यात विभागों का नेतृत्व किया। कंपनी का टर्नओवर 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें:-
- अनोखा है यहां का दशहरा, ये है परंपरा
- जेल में बंद आजम खान को अब सता रहा एनकाउंटर का डर, जानें क्या कहा
- आज के राशिफल में कुछ खास, जानिए क्या कहती है आज की आपकी राशि