India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनावी राज्य राजस्थान के जयपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण (PM Modi Rajasthan Visit) पर बोलते हुए कहा कि कई वर्षों से महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का इंतजार कर रही थीं। ये मैंने नहीं किया बल्कि आपके वोट की ताकत ने इसे हासिल किया।
उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस की मंशा कभी भी महिलाओं को सशक्त बनाने की नहीं थी। जो कांग्रेस नेता आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, वे ऐसा 30 साल पहले कर सकते थे। कांग्रेस कभी भी महिलाओं को 33% आरक्षण देना नहीं चाहती थी। आज, अगर वे महिला आरक्षण के पक्ष में हैं। तो यह इसमें उनकी रुचि के कारण नहीं बल्कि आप सभी (महिलाओं) के दबाव के कारण है। कांग्रेस और उसके ‘घमंडिया’ साथी महिलाओं के लिए आरक्षण के खिलाफ हैं,
गहलोत सरकार ने 5 महत्वपूर्ण साल बर्बाद किए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राजस्थान के जयपुर में सार्वजनिक रैली का आयोजन में कहा कि “राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल जिस तरह की सरकार कांग्रेस ने चलाई है वे जीरो नंबर पाने की हकदार है। गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों और युवाओं के 5 महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिए इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाएंगे और भाजपा को वापस लाएंगे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “संकेत साफ है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है। मैं राजस्थान के हर बीजेपी कार्यकर्ता और जनता को इन सफल यात्राओं (परिवर्तन यात्रा) के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा जहां कोई नहीं पहुंच पाया। जी 20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान हैं, परेशान हैं। भारत ने गणेश चतुर्थी के दिन अपने नए संसद भवन से काम-काज शुरू किया है और नई ससंद से सबसे पहला काम भाजपा सरकार ने अपनी बहन-बेटियों को समर्पित किया है।”
ये भी पढ़ें-
- Whatspp Update: 24 अक्टूबर से इन Android phones में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, जानें वजह
- India-Canada Tension: खालिस्तानी आतंकियों पर भारतीय खुफिया विभाग का डोजियर, हुए कई बड़े खुलासे