होम / Diwali 2022: आज अयोध्या में पीएम मोदी करेंगे श्री राम का राजतिलक, बनेगा दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड

Diwali 2022: आज अयोध्या में पीएम मोदी करेंगे श्री राम का राजतिलक, बनेगा दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 23, 2022, 9:25 am IST

(इंडिया न्यूज़, PM Modi will do the ‘Rajtilak’ of Shri Ram in Ayodhya): दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों और घरो में हलचल शुरू हो गयी है। इस साल दीवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। दीवाली रोशनी से भरा त्योहार है। इसी बीच भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दिवाली समारोह के रूप में आज यहां भव्य दीपोत्सव मनाया जायेगा। बता दें कि, इस दौरान कुल 18 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जायेंगे।

इतना ही नहीं समारोह के दौरान आतिशबाजी, लेजर शो तथा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। अयोध्या में यह छठा मौका है जब दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे।

दरअसल रामनगरी का छठा दीपोत्सव इस बार नये रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसके साक्षी बनेंगे तो 18 लाख दीये प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। आपको बता दें, कई देशों के राजदूतों के साथ लगभग 10 हजार लोग इसका गवाह बनेंगे। वहीं श्रीराम के राजतिलक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी और उनकी स्तुति गूंजेगी।

इसको लेकर,अयोध्या के रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। आज शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री अयोध्या में 3 घंटे 20 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे। वहीं 6.10 बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद सरयू तट पर आरती में शामिल होंगे और फिर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में जाएंगे। अयोध्या में यह पहला मौका है, जब विश्व के आठ देशों की रामलीला का मंचन होगा। देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार दीपोत्सव का वैभव बढ़ाएंगे.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.