इंडिया न्यूज़,Tollywood News (Mumbai) :

साउथ सुपरस्टार प्रभास  की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’  को लेकर फैंस और मीडिया में काफी चर्चा है। इस मूवी को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। जहां मूवी में एक्टर प्रभास, श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले हैं। तो वहीं एक्टर सैफ अली खान  रावण की भूमिका में देखे जाएंगे। ऐसे में अब मूवी के मोस्ट अवेटेड टीजर  को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म का टीजर उत्तर प्रदेश के ‘अयोध्या’ में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं जानकारी तो ये भी है कि दशहरे के मौके पर ‘आदिपुरुष’ का टीजर सीएम योगी आदित्यनाथ रिलीज करेंगे।

आदिपुरुष टीजर लॉन्च को लेकर ग्रैंड इवेंट की प्लानिंग है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ का टीजर जारी करने के लिए मेकर्स एक ग्रैंड इवेंट की प्लानिंग कर रहे हैं। इस इवेंट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीफ गेस्ट होंगे। इतना ही नहीं दशहरे तक प्रभास अपने चाचा कृष्णम राजू की तेरहवीं कर चुके होंगे। इसके बाद वो पूरी स्टारकास्ट के साथ आदिपुरुष के टीजर लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनेंगे। वहीं, इसका टीजर योगी आदित्यनाथ के जरिए जारी करने की खबर है। हालांकि, अबतक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

आदिपुरुष रिलीज़ डेट

आपको बता दे फिल्म के निर्देशक ओम राउत  ने अप्रैल के महीने में ‘आदिपुरुष’ से जुड़ा प्रभास का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वो राम अवतार में नजर आए। ओम राउत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का एक वीडियो करते हुए लिखा,’उफनता वीरता का सागर, छलकती वात्सल्य की गागर। जन्म हुआ श्री राम का झूमे नाचे हर जन घर नगर। इस वीडियो में प्रभास के फैंस की तरफ से बनाए गए फिल्म से जुड़े उनके अलग-अलग लुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस क्लिप को देखने के बाद से फैंस का बज और ज्यादा हाई हो गया है। जानकारी के लिए बता दे‘आदिपुरुष’ अगले साल 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रभास के साथ सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में दिखाई नजर आने वाले हैं।

 

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !