India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे शानदार, प्रभावशाली, खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी ग्रेस, स्टाइल और एलिगेंस बेमिसाल है। दिवा ने रणवीर सिंह से शादी की है, और यह जोड़ा सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से, एक्ट्रेस अपने मैटरनिटी फैशन लुक से हमें प्रभावित करने में कभी विफल नहीं हुई हैं, और एक बार फिर, उन्होंने डिनर डेट के लिए एक आरामदायक लेकिन क्लासी लुक चुना जिसे देख एक बार फिर उनके फैंस खुश हुए है।
- ग्रीन कलर की काफ्तान कुर्ती में दीपिका
- दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
- एक्ट्रेस ने फ्लॉट किया बड़ा सा बेबी बंप
ग्रीन कलर की काफ्तान कुर्ती में दीपिका
हाल ही में, दीपिका पादुकोण को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट वाली ग्रीन कलर की काफ्तान कुर्ती पहनी थी और इसे व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था, जो हर तरह से एलिगेंट लग रही थी। फाइटर एक्ट्रेस ने अपना मेकअप मिनिमल रखा और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में खुला छोड़ा।
दीपिका ने अपने लुक को ब्राउन टोट बैग और फ्लैट सैंडल के साथ पूरा किया। जैसे ही दीपिका ने रेस्टोरेंट के बाहर पैप्स को देखा, उन्होंने मुस्कुराते हुए उनकी ओर देखा। डिनर पर एक्ट्रेस के साथ उनकी मां उज्जला पादुकोण भी मौजूद थीं।
‘पैसों के लिए बिजनेसमैन से कर रही शादी’ इन कंटेस्टेंट ने Sana Makbul को लेकर किया बड़ा खुलासा
दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार तेलुगु फिल्म कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दिशा पटानी जैसे सितारों के साथ देखा गया था। वह अगली बार सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और कई दूसरे कलाकारों के साथ नजर आएंगी।
Sobhita ने Naga Chaitanya की पहली पत्नी को लेकर क्या बोल? चौंक गई Samantha!