Priyanka Chopra and Nick Jonas Road Trip: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस तक शेयर करती रहती हैं। बता दें, अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि वो अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही है। इस तरह से दोनों ने संडे को फन डे बनाया है। हालांकि, इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ उनकी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस नज़र नहीं आई।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाया संडे

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने रविवार यानी आज अपने सोशल मीडिया इस्टाग्राम पर एक वीडियो और 3 फोटो शेयर किए हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजेलिस में रोड ट्रिप पर निकले हैं। निक जोनस कार चला रहे है और प्रियंका बैठकर वीडियो बना रही थीं। अगली दो फोटोज़ में प्रियंका चोपड़ा पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं। आखिरी फोटो में दोनों साथ में पोज़ दे रहें हैं।

पोस्ट शेयर कर प्रियंका ने कही ये बात

साथ ही बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ खास कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होने लिखा, “मम्मी और डैडी बाहर घूमने निकले हैं।” दोनों की ये फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है। लोग उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहें है। फैंस इन फोटोज़ और वीडियो को लाइक करने के साथ कॉमेंट कर अपना प्यार दिखा रहें हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का स्टनिंग लुक

सामने आए वीडियो और फोटोज़ में दोनों के लुक की बात करें तो प्रिंयका चोपड़ा ने ग्रीन ड्रेस के साथ सनग्लासेस लगाए हुए हैं। साथ ही गोल्डन इयरिंग्स और गले में चेन पहनी हुई है। लाइट मेक के साथ प्रियंका काफी स्टनिंग लग रहीं है। तो वहीं, निक जोनस ने लाइट येलो लाइनिंग पैंट और ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहनी हुई हैं। निक भी शेड्स लगाए काफी हैंडसम दिखाई दिए।

प्रियंका-निक इस साल बने पैरेंट्स

प्रियंका चोपड़ा के पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2022 की जनवरी में ये कपल सरोगेसी के ज़रिए एक बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marry Chopra Jonas) के पैरेंट्स बना है।

 

ये भी पढ़े:- Salman Khan को मारने के लिए नाबालिक को दी जा रही थी ट्रेनिंग, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने किया खुलासा – India News