Punjab Assembly Election 2022 CM engaged in uniting the party

देर रात नाराज नेता बलबीर सिंह सिद्धू के घर पहुंचे, दो घंटे रुके

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Punjab Assembly Election 2022 : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश में जहां नया माहौल बनाने में जुटे हुए हैं वहीं वे नाराज चल रहे अपने पार्टी साथियों को भी मनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री सोमवार देर रात कैबिनेट से बाहर किए गए बलबीर सिंह सिद्धू के घर उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान सीएम के साथ पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इनमें प्रदेश के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और कांग्रेसी नेता हरीश चौधरी भी मौजूद रहे।

Punjab Assembly Election 2022 : इस लिए नाराज चल रहे सिद्धू

जब प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार बनी तो चन्नी ने अपने मंत्रीमंडल में बलबीर सिंह सिद्धू को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि वे पार्टी के दिग्गज नेता हैं और इलाके में उनका बहुत अच्छा रसूख है। वह पंजाब के उन नेताओं में शामिल हैं जो उस समय भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे, जब राज्य में अकाली दल की सरकार थी। हालांकि जब चन्नी के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली तो सिद्धू ने सबसे पहले प्रेस कांफ्रेंस कर सवाल उठाया था कि आखिर उनका क्या कसूर है। कोरोना काल में उन्होंने शानदार काम किया है। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू नाराज चल रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी उनसे मिलने पहुंचे। इस बीच जानकारों का कहना है कि
सीएम अपने बेटे की शादी का कार्ड सिद्धू को देने के लिए पहुंचे थे।
Connect Us : Twitter Facebook