Punjab Assembly Election Result 2022 CM
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Punjab Assembly Election Result 2022 CM पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ के बाद श्री चमकौर साहिब सीट से भी चुनाव हार गए हैं। इस तरह पंजाब में कांग्रेस का दांव धराशायी हो गया है। सीएम चन्नी का हारना कांग्रेस की उम्मीदों के लिए राज्य में बड़ा झटका है। कांगे्रस के कई और दिग्गज नेता भी अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं। पार्टी ने सीएम चन्नी को दो विधानसभा सीटों पर मैदान में उतारा था। दोनों पर ही वे हार गए। आप प्रत्याशियों ने उन्हें करारी शिकस्त दी है।
श्री चमकौर साहिब से तीन बार चुनाव जीत चुके थे चन्नी
श्री चमकौर साहिब रोपड़ जिले में आरक्षित सीट है। मुख्यमंत्री चन्नी अब तक इस सीट से तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। मगर इस बार उन्हें आप प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह ने हरा दिया। बरनाला की आरक्षित सीट भदौड़ पर भी सभी की नजरें थीं। इसका कारण यह था यहां से भी सीएम चन्नी कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में थे।
भदौड़ में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 57 हजार है।
कांग्रेस का दलित चेहरे का दांव भी फेल
कांग्रेस ने चन्नी को आम आदमी और दलित चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया था। मगर पार्टी का यह दांव भी फेल हो गया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें पंजाब में कांग्रेस ने अपना मुख्यमंत्री बनाया था।
Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई
Connect With Us : Twitter | Facebook |