इंडिया न्यूज, नई दिल्ली/चंडीगढ़:
Punjab Assembly Election Result 2022 Kejriwal पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 90 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता का जनादेश के लिए आभार जताया है और कार्यकर्ताओं व जनता को भी जीत की बधाई दी है। उन्होंने पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी भगवंत मान के साथ फोटो भी ट्वीट की है। केजरीवाल ने राज्य में आप की जीत को इंकलाबी बताया है।
पंजाब में आप के सीएम प्रत्याशी भगवंत मान के घर सुबह से जलेबियां भी बन रही थीं। उनके घर को फूलों से सजाया गया है। आप के अन्य नेताओं के घरों में भी नाच गाने चल रहे हैं। सब जश्न मनाने में मशगूल हो गए हैं। वहीं राज्य के मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी और अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल चुनाव हार गए हैं जिसके कारण उनके घरों में सन्नाटा पसरा है।
गौरतलब है कि एग्जिट पोल्स में आप को पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया था। इस तरह एग्जिट पोल्स के नतीजे सही साबित हुए हैं। इसमें अकाली दल-बसपा गठबंधन के दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान था। एग्जिट पोल्स में तीसरे स्थान पर कांग्रेस और चौथे पर भाजपा के रहने का अनुमान था। लेकिन अब तक मिले नतीजों के अनुसार बीजेपी, कांग्रेस को दहाई के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है।
Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.