Punjab Assembly Election Result 2022 Update

इंडिया न्यूज चंडीगढ़:

Punjab Assembly Election Result 2022 Update पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह कोहली ने पटियाला सीट पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हरा दिया है।पटियाला सीट पर सबकी नजरें टिकी थीं। चुनाव से ठीक पहले कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। इसके बाद वे बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव में उतरे थे। अजीत पाल सिंह कोहली पूर्व मेयर रहे हैं। उनके परिवार से जुड़े लोग शिअद (बादल) की पार्टी के साथ चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार कोहली आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 : पंजाब में आप 88 सीटों पर आगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube