होम / Rajkummar Rao Patralekha Wedding प्री-वेडिंग फंक्शन में राजकुमार ने पत्रलेखा को किया प्रपोज

Rajkummar Rao Patralekha Wedding प्री-वेडिंग फंक्शन में राजकुमार ने पत्रलेखा को किया प्रपोज

Prachi • LAST UPDATED : November 14, 2021, 12:45 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Rajkummar Rao Patralekha Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) अपने लव रिलेशनशिप को एक नए पड़ाव पर लेने के लिए तैयार हैं। राजकुमार राव और उनकी लेडी लव पत्रलेखा आज 14 नवंबर के दिन शादी करके हमेशा के लिए एक होने वाले हैं। वहीं इस प्री वेडिंग फंक्शन में राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया। उन्होंने अपनी जेब से अंगूठी निकाली और पत्रलेखा से पूछा कि “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर पत्रलेखा ने हां में जवाब दिया और कहा कि “हां राजकुमार राव मैं तुमसे शादी करूंगी”।

इसके बाद वो भी घुटनों पर बैठ गई। एक दूसरे के साथ अंगूठियां एक्सचेंज करने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा दोनों डांस करते हुए दिखाई दिए।  प्री वेडिंग फंक्शन में राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ही स्टनिंग व्हाइट आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव व्हाइट इंडोवेस्टर्न में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर राजकुमार राव दी दुल्हनिया पत्रलेखा का लुक भी किसी डीवा से कम नहीं लग रहा है।

(Rajkummar Rao Patralekha Wedding) सभी गेस्ट भी थीम के अनुसार, व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं

पत्रलेखा गॉर्जियस व्हाइट एंड सिल्वर आफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पत्रलेखा ने अपनी प्री-वेडिंग लुक को ट्रेंडी और स्टाइलिश नेकपीस, ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया है। बालों में उन्होंने मेसी हेयर बन बनाया हुआ है। पत्रलेखा का ग्लोइंग मेकअप भी आॅन पॉइंट हैं।

पत्रलेखा और राजकुमार राव का प्री वेडिंग लुक देखते ही बनता है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखें तो कपल के अलावा सभी गेस्ट भी थीम के अनुसार, व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान भी राजकुमार राव और पत्रलेखा के प्री वेडिंग फंक्शन में व्हाइट सूट में नजर आईं।

Rajkummar Rao Patralekha Pre-Wedding Function

राजकुमार और पत्रलेखा की शादी आज चंडीगढ़ में दोनों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में होगी। शादी द आॅबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट,न्यू चंडीगढ़ में है। यह तस्वीर उसी रिजॉर्ट की है, जहां लव बर्ड्स राजकुमार और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधेंगे। राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से डेट कर रहे है। वे कुछ समय से साथ में ही रह रहे हैं। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि था कि उन्होंने राजकुमार राव को पहली बार स्क्रीन पर फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखा था। ये मूवी 2010 में रिलीज हुई थी।

Read More: Rajkummar Rao Patralekha Wedding शादी की कन्फर्म डेट सामने आई 

Also Read : Rajkummar Rao Patralekha Wedding अपनी दुल्हन को स्पेशल गिफ्ट देंगे राजकुमार राव

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.