आपने हरे रंग का एलोवेरा तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं लाल रंग का भी एलोवेरा होता है लाल रंग का एलोवेरा का पौधा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लाल एलोवेरा हरे एलोवेरा के मुताबिक ज्यादा लाभकारी होता है, आइए जानते हैं लाल एलोवेरा के फायदे।

लाल एलोवेरा जूस के फायदे-

1.पीरियड्स होते हैं रेगुलर

जो महिलाएं अनियमित पीरियड्स से परेशान रहती हैं वो लाल एलोवेरा का जूप पिएं।  इससे उन्हें लाभ मिलेगा इस जूस को पीने से पीरियड्स रेगुलर होते हैं और दर्द में भी राहत मिलती है।

2.इम्यूनिटी करता है बूस्ट 

लाल एलोवेरा का जूस पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इससे शरीर बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचता है। सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या भी दूर हो जाती है।

3.बालों को बनाए चमकदार

लाल एलोवेरा को बालों पर लगना से बाल सिल्की, शाइनी बनते हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है। जिन लोगों को बाल बहुत रूखे होते हैं उन्हें लाल एलोवेरा का जेल अपने बालों पर जरूर लगाना चाहिए। इससे बाल एकदम चिकने् और मुलायम हो जाएंगे।

4.ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

जो लोग लाल एलोवेरा का जूस पीते हैं उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है। रोजाना लाल एलोवेरा का जूस पीने से बीपी कंट्रोल रहता है इससे हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।

ये भी पढ़ें- Health,Skin Care,Lifestyle, When should I drink red aloe vera juice?, Is red aloe vera safe