SAD Attacked On DSGMC
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
SAD Attacked On DSGMC: शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) (Delhi Sikh Gurdwara Management Committee) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका (Harmeet Singh Kalka) को डी.एस.जी.एम.सी से अलग करने के फैसले को मिरी-पीरी के सिद्धांत पर सीधा हमला बताया और इसे पंथ को कमजोर करने की गहरी साजिश करार दिया। अकाली दल ने पार्टी की दिल्ली इकाई को भंग करने के अलावा हरमीत सिंह कालका को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की घोषणा की है। इसने अनुभवी नेता अवतार सिंह हित की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा की है।
कमेटी के अन्य सदस्यों में हरिंदर सिंह केपी, भूपिंदर सिंह आनंद, गुरदेव सिंह भोला एवं रविंदर सिंह खुराना शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि हरमीत सिंह कालका और उनके सहयोगियों ने मिरी-पीरी के सिद्धांत का उल्लंघन कर श्री हरिमंदिर साहिब एवं श्री अकाल तख्त साहिब के बीच दीवार खडी की है।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube