इंडिया न्यूज, होशियारपुर:
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष बुधवार को होशियारपुर की अदालत में पेश हुए। इस दौरान पुलिस ने लोगों की ज्यादा भीड़ को अदालत में आने से रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। ज्ञात रहे कि होशियारपुर की एक अदालत में 2009 में बलवंत सिंह खेड़ा नाम के व्यक्ति ने शिअद नेताओं पर अकाली दल के दोहरे संविधान के खिलाफ शिकायत की थी। इसी केस में अदालत ने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और दलजीत सिंह चीमा को समन जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश दे दिए थे। इसके जवाब में शिअद नेताओं ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए अदालत के इस फैसले को चुनौती दी थी। इसपर अकाली दल के नेताओं को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद बुधवार को सुखबीर सिंह अदालत के सामने पेश हुए। वहीं दलजीत सिंह चीमा भी अदालत में पेश हुए।