पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर संसद तक जाएंगे
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
शिरोमणी अकाली दल ने तीनों कृषि कानूनों के लागू होने के एक साल पूरा हाने पर 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ गुरुद्वारा श्री रकाब गंज से संसद तक विरोध प्रदर्शन निकालेंगे। पार्टी विधायक, जिला अध्यक्ष, हलका सेवकों, विधायकों और कोर कमेटी के सदस्यों की मीटिंग में इसका निर्णय पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लिया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता पंजाब के लोगों के साथ इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और उन्होंने इसमें सभी से तहे दिल से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि विरोध प्रदर्शन की शुरुआत से पहले तीनों खेती कानूनों को रद करने के लिए अरदास की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिअद प्रतिनिधि हरसिमरत कौर बादल ने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शिरोमणी अकाली दल ने एनडीए छोड़ और भाजपा से भी अपना गठबंधन तोड़ दिया था।