होम / Boat पर तैमूर को संभालते दिखे Saif Ali Khan

Boat पर तैमूर को संभालते दिखे Saif Ali Khan

Mukta • LAST UPDATED : September 20, 2021, 10:33 am IST

मालदीव से करीना कपूर ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Kreena Kapoor और Saif Ali Khan अपने दोनों बेटों तैमूर-जेह के साथ मालदीव में हैं जहां वह छुट्टियां enjoy कर रहे हैं। करीना लगातार vacation की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। वह अपने फैंस के साथ हर पल को साझा कर रही हैं। अब करीना ने समंदर किनारे से नई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनके पति सैफ अली खान और तैमूर नजर आ रहे हैं।
दरअसल सैफ और तैमूर समंदर में एक बोट पर हैं। उनके साथ नन्हे तैमूर को भी देखा जा सकता है। सैफ, तैमूर पर नजरें बनाए हुए हैं। करीना ने दूर से जूम कर तस्वीर ली है।
करीना ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बची हुई शूटिंग मुंबई में खत्म की। उन्हें और आमिर खान को सेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। फिल्म पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी थी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.