India News (इंडिया न्यूज़), Shardiya Navratri 2023 Day 8, Coconut Barfi Recipe: हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी महत्व है। इस साल 15 अक्टूबर यानी रविवार के दिन से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। पौराणिक कथा के अनुसार, महागौरी को सफेद रंग पसंद है। महागौरी शिवा के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि हर दिन माता को खास चीजों का भोग लगाया जाता है, जिससे माता काफी प्रसन्न रहती हैं। अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने की परंपरा है। मां को भोग लगाने के लिए आप नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं। तो यहां जानिए कि मां महागौरी को भोग में नारियल की बर्फी बनाने का तरीका।

सामग्री:

4 कप सूखा नारियल, 3 कप चीनी, आवश्यकतानुसार घी, आधा कप खोया।

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें।
  • चाशनी में सूखा नारियल डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसे पकाएं और इसमें खोया डाल दें।
  • इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
  • जब ये कढ़ाई छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक प्लेट पर पहले घी लगाएं।
  • इसमें नारियल के मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें।
  • अब इसे बर्फी के आकार में काट लें, तैयार है नारियल की बर्फी।

 

Read Also: Navratri 2023: बार-बार नवरात्रि व्रत में लगती है भूख, तो इसे कंट्रोल करने के लिए ट्राय करें पीनट चाट, जाने फायदें (indianews.in)