India News (इंडिया न्यूज़), Shatrughan Sinha and Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Kanyadaan Photo: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी का समारोह हाल ही में मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। उनकी शादी बेहद निजी थी। जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, लेकिन कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से कन्यादान की तस्वीरें सामने आई हैं।
आपको बता दें कि नाराजगी की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने अपनी बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया। जहीर इकबाल का दोनों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया। वहीं, अब कुछ नई तस्वीरें ध्यान खींच रहीं हैं। फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये शादी की तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा के कन्यादान की हैं। इस रस्म के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया।
View this post on Instagram
कन्यादान की फोटो में सोनाक्षी सिन्हा सफेद चिकनकारी की साड़ी पहने नजर आईं और जहीर इकबाल मैचिंग शेरवानी पहने नजर आए। ये कपल का वेडिंग लुक था। शत्रुघ्न सिन्हा नीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए और पूनम सिन्हा गुलाबी रंग के सलवार सूट में नजर आईं। शादी के बाद रिसेप्शन के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने लाल बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी और बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर हुई। जहां सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके बाद कपल ने मुंबई के बैस्टियन होटल में दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। जहां काजोल, हुमा कुरैशी, सलमान खान और हनी सिंह समेत कई मशहूर चेहरे शामिल हुए।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.