Shri Krishna fame Sarvadaman Banerjee transformation
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। 90 के दशक में आना वाला सीरियल श्रीकृष्ण किसने नहीं देखा होगा। उस दौर में ये सीरियल और इसके किरदार खासा पॉपुलर थे। खासतौर से खुद श्रीकृष्ण का रोल करने वाले सर्वदमन बनर्जी। इन दिनों वैसे वो ऋषिकेश में रहते हैं और योग सिखाते हैं लेकिन इन दिनों एक्टर अपना गजब का ट्रांसफोर्मेशन कर लिया है। उन्होंने गजब की फोटो बनाई और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
सर्वदमन बनर्जी के एब्स और उनके जबरदस्त बाइसेप्स साफ देखे जा सकते हैं। ट्विटर पर लोग इस ट्रांसफोर्मेशन की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन से की है। जिनकी बॉडी आज भी गजब की मानी जाती है, जबकि वो आज की तारीख में 75 साल के हैं। यहां देखिए एक्टर के तारीफ में गो क्या क्या कह रहे हैं।
सर्वदमन बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। उन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था और परिवार के साथ उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन फोटोज को उनके फैंस ने काफी पंसद किया था।
सर्वदमन बनर्जी रामानंद सागर के सीरियल श्रीकृष्ण में नजर आए थे। ये उनका सबसे यादगार रोल था। उन्होंने और भी कई सीरियल में काम किाय था। उन्हें साल 1983 में ‘आदि शंकराचार्य’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
Also Read: कुमार शानू ने संगीत में शिरकत की Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 15th April 2022 Written Update
Also Read: शादी से पहले आलिया के आगे रणबीर ने टेके घुटने, फैंस ने बताया ‘जोरू का गुलाम’
Also Read: कभी सलवार-सूट में नजर आने वाली सपना चौधरी, अब हो चुकी हैं एकदम बोल्ड
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube