होम / Sikkim Flood: बाढ़ के बाद सिक्किम में अब तक बरामद हुए 56 शव, 22 जवान अभी भी लापता; जानें पूरी डिटेल

Sikkim Flood: बाढ़ के बाद सिक्किम में अब तक बरामद हुए 56 शव, 22 जवान अभी भी लापता; जानें पूरी डिटेल

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 8, 2023, 9:59 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Sikkim Flood: उत्तर सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के बाद मौतों की क्रम जारी है। तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से अभी भी  इलाके में कई शव कीचड़ और मलबे से फंसे हैं। जिन्हें बचाव दलों द्वारा अभी निकालने का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सिक्किम बाढ़ में अब तक 56 शव बरामद किए गए हैं। वहीं तसल्ली की बात ये है कि पिछले तीन दिन से लापता बताए गए 62 लोग जीवित निकाला गया है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने  कहा कि लापता लोगों की संख्या घटकर अब 81 हो गई है, जिनके लिए तलाश अभियान जोरों पर है।

अब तक 56 शव बरामद

खबरों की माने तो सिक्किम बाढ़ में अब तक 56 शव बरामद किए गए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के बेसिन से 30 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं। वहीं बाढ़ में सेना के 22 जवान लापता हुए थे। इनमें 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। बाढ़ को लेकर एसएसडीएमए ने कहा कि बुधवार तड़के बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के चलते राज्य के चार जिलों में 41,870 लोग प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ में सबसे ज्यादा खामियाजा मंगन जिले को भुगतना पड़ा है, जहां लगभग 30,300 लोग आपदा की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस दिन सेना के जो 39 वाहन लापता हो गए थे, उनमें से 15 अब तक कई फुट गहरे कीचड़ से बरामद कर लिये गए।

पीटीआई एजेंसी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में अचानक आई बाढ़ के बाद फंसे 3,000 से अधिक पर्यटक सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना ने MI-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा बचाव और राहत अभियान चलाने के कई प्रयास किए जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः- Heaven of Pakistan: पाकिस्तान का वह अनोखा रहस्यमयी जगह, जानें क्यों 80 साल तक जवान रहती हैं महिलाएं

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.