India News (इंडिया न्यूज़), Sonakshi Sinha and Kajol Video: आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के बंधन में बंध ही गए। बता दें कि 23 जून, 2024 को इस कपल ने ‘रामायण’ घर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद देर शाम मुंबई में शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्टोरेंट बास्टियन में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें कि अब उनके कई वीडियोज सामने आ रहें हैं। वहीं, अब सोनाक्षी सिंह का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें नई नवेली दुल्हन एक्ट्रेस काजोल (Kajol) के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। डांस करने के साथ सोनाक्षी इमोशनल हो गईं।
काजोल संग सोनाक्षी डांस करते वक्त हुई इमोशनल
आपको बता दें कि रविवार शाम करीब 5 बजे इस कपल की वेडिंग रिसेप्शन का सेलिब्रेशन हुआ। जहां कई सेलेब्स वेन्यू में पहुंचते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल भी इस फंक्शन का हिस्सा बनीं। उन्होंने दुल्हन सोनाक्षी के साथ ढोल की बीट पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोनाक्षी संग अपने डांस को काजोल फोन में रिकॉर्ड करने के लिए बेताब नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो बनाया और अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। इसमें वहीं सोनाक्षी पति जहीर का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ बुलाया और डांस किया।
डांस के दौरान रो पड़ीं सोनाक्षी सिन्हा
सामने आए इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा की आंखों में आंसू नजर आ रहें हैं। हालांकि, ये आंसू किसी गम के नहीं, बल्कि खुशी के आंसू दिख रहें हैं। वहीं, सोनाक्षी के रिसेप्शन लुक की बात करें तो वो बनारसी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रहीं हैं। वहीं, जहीर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए।