होम / Sonakshi Sinha: वायरल हुई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तस्वीरें।

Sonakshi Sinha: वायरल हुई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तस्वीरें।

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : September 16, 2022, 2:40 pm IST

(इंडिया न्यूज,Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal ‘blockbuster Jodi’ says  Sonakshi Friend): सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। कई बार दोनों कपल को साथ में स्पॉट किया गया है। वहीं अब दोनों का प्यार खुलेआम नजर आने लगा है। खबर आई है कि ये दोनों कपल जल्द ही शादी करने वाले है। शादी के बंधन में बंधने की तैयारी भी कर रहे है। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक शानदार होटल में डिनर करते हुए साथ में देखा गया है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई है।

इतना ही नहीं, हाल ही में सोनाक्षी के खास दोस्त वरुण शर्मा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा और इकबाल नजर आ रहे है। उनके फैंस को ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई इस स्टार कपल की तारीफ करते नहीं थक रहा।

 

दरअसल फैंस को वरुण शर्मा का कैप्शन खूब पसंद आ रहा है जिसमे उन्होंने लिखा है कि ‘ओये होई इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी’। उनका ये कैप्शन फैंस को काफी अच्छा लगा।

आपको बता दें कि इस तश्वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने एक सफेद ब्लेजर के साथ वियर कर रखा है। वहीं जहीर ने ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट में काफी कूल लग रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले साल जहीर ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT