India News ( इंडिया न्यूज़ ) Taliban : तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान में महिलाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। अब कंधार में गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी महिलाएं काम नहीं कर सकेंगी, ऐसा फरमान जारी हुआ है।अफगानिस्तान में शरणार्थियों के लिए काम कर रहे मंत्रालय ने पत्र जारी करते हुए बताया कि शरणार्थियों की मदद कर रही कई एजेंसियों ने पाकिस्तान की सीमा के पास सटे कस्बे स्पिन बोल्डक में सरकारी कानूनों का उल्लंघन किया है। अफगानिस्तान में महिला शरणार्थियों तक मदद पहुंचाने के लिए कई गैर-सरकारी साहिता समूह काम कर रहे हैं इन संस्थाओं में महिला कर्मचारियों की मौजूदगी भी है।
तालिबान ने जारी किया फरमान
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने इस सप्ताह महिला सहायता कर्मियों को एक शरणार्थी परियोजना पर काम बंद करने का आदेश दिया। अफगानिस्तान में शरणार्थियों के लिए काम कर रहे मंत्रालय ने पत्र जारी करते हुए बताया कि शरणार्थियों की मदद कर रही कई एजेंसियों ने पाकिस्तान की सीमा के पास सटे कस्बे, स्पिन बोल्डक में सरकारी कानूनों का उल्लंघन किया है।रॉयटर्स की ओर से देखे गए पत्र की पुष्टि प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने की है। तालिबान की ओर से जारी बयान के अनुसार, सभी साझेदार संगठन जो स्पिन बोल्डक के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन विभाग के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें अपनी महिला सहकर्मियों से अपने काम पर न आने और अगली सूचना तक घर पर रहने के लिए कहना चाहिए।
तालिबान कर रहा संयुक्त राष्ट्र चार्टर सिद्धांतों का उल्लंघन
अफगानिस्तान में महिला शरणार्थियों तक मदद पहुंचाने के लिए कई गैर-सरकारी साहिता समूह काम कर रहे हैं, इन संस्थाओं में महिला कर्मचारियों की मौजूदगी भी है। महिला कर्माचारियों के कामकाज पर नकेल कसना संयुक्त राष्ट्र चार्टर सिद्धांतों का उल्लंघन भी है।