इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

Digestion सही करता है

Curd में लैक्टोज होता है। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। ऐसे में जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है, उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है क्योंकि दही को पचाना काफी आसान होता है।

Heart के लिए अच्छा होता है

हर रोज दही का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम होता है। ये आपके Cholesterol के स्तर संतुलित रखता है। इससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

Weight Lose कम करने में मदद करता है

Curd में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। दही में कैल्शियम भरपूर होता है जो कोर्टिसोल को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है। दही के सेवन के बाद आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। ये कैलोरी की मात्रा को कम करके पेट को पतला रखने में भी मदद करता है।

Teeth and Bones को मजबूत बनाता है

Curd में फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं। गठिया होने से भी रोकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप हर दिन दही का सेवन करें। इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत रहेंगी।

Immunity बढ़ाता है

Curd सबसे अच्छे प्रोबायोटिक फूड्स में से एक है। दही एक एंटीआक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

बालों और त्वचा के लिए Curd का इस्तेमाल

Curd का इस्तेमाल बालों और त्वचा को साफ करने के लिए भी होता है। इसके लिए आपको दही, बेसन और नींबू का पेस्ट बनाना होगा। इसे आप अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। दही ब्लीच का काम करता है। जिससे आपका चेहरा निखर जाता है। दही का इस्तेमाल आप चमकदार बालों के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दही बालों में लगाने के बाद आधे घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।