इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Things With Milk Tea Can Be Harmful: घर में किसी भी समय कोई भी मेहमान आ जाए तो खाने के लिए हर कोई पूछता ही है। लेकिन चाय या कॉफी ऐसी चीज है जो किसी भी समय दी जा सकती है। क्या आपको पता है चाय के साथ नमकीन, बिस्कुट, रस्क आदि खाते हैं। घर आए मेहमानों को पहले ठंडा पिलाते हैं, उसके बाद चाय पिलाते हैं। क्या आपको पता है ये चीजें सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकती हैं।

क्या है गलत फूड कॉम्बिनेशन?

ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें अकेले खाया जाए तो वो फायदेमंद होती हैं, लेकिन विरुद्ध चीजों के साथ खाने से सेहत के लिए हानिकारक बन जाती हैं। दूध के साथ नमक का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। दूध वाली चाय के साथ जब हम नमकीन, बिस्कुट, रस आदि खाते हैं, तो ये विरुद्ध आहार बन जाता है और ये कॉम्बिनेशन शरीर को नुकसान पहुंचाता है। खाने की किसी भी चीज को लंबे समय तक प्रिजर्व करने के लिए उसमें नमक मिलाया जाता है।

क्यों हो सकती हैं बड़ी बामरियां (Things With Milk Tea Can Be Harmful)

लंबे समय तक विरूद्ध आहार के सेवन से बड़ी बीमारियों का खतरा हो सकता है। ये एक तरह से शरीर में पॉइजन का काम करता है। ये तुरंत शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन सुप्त अवस्था में शरीर में मौजूद रहता है। फिर जब शरीर किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आता है, तब ये उसे शरीर में विकसित होने में सहायता करता है और रोग जानलेवा बन जाता है। विरुद्ध आहार के सेवन से पेट की बीमारियां, त्वचा रोग, कैंसर जैसी बड़े रोग तक हो सकते हैं।

सेहतमंद रहना है तो ये फूड कॉम्बिनेशन न खाएं

आजकल मार्केट में सिट्रस आइसक्रीम मिलती है, जिसमें आॅरेंज, ग्वावा, पान का फ्लेवर होता है। ग्वावा चिली आइसक्रीम भी मिलती है, जबकि दूध के साथ खट्टी चीजें और मिर्च नहीं खानी चाहिए। आयुर्वेद में दूध के साथ नींबू या खट्टी चीजों का सेवन वर्जित माना गया है।

क्यों दूध के साथ फ्रूट नहीं खाने चाहिए? (Things With Milk Tea Can Be Harmful)

  • लोग प्यार से बच्चों को वाइट सॉस पास्ता खिलाते है, इसमें दूध से साथ नमक और लाल मिर्च दोनों मिली होती हैं, जो बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं। वाइट सॉस पास्ता के बजाय बच्चों को रेड सॉस पास्ता खिला सकते हैं।
  • शहद को कभी गर्म करके न खाएं। लोग वजन कम करने के लिए शहद को गरम पानी में मिलाकर पीते हैं, उसमें नींबू का रस मिलाते हैं, ये शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ये फूड कॉम्बिनेशन आगे चलकर बड़ी बीमारी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
  • घी और शहद कभी एक साथ न खाएं। चाय के साथ नमकीन और ड्राईफ्रूट न खाएं। जरूरत से ज्यादा और बार-बार खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है, इससे बचें। गर्म-ठंडा एक साथ नहीं खाना चाहिए। गर्म जंक फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने का चलन सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।

Read More :Follow Home Remedies For Weak Hair  कमजोर बालों के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter Facebook