India News (इंडिया न्यूज), UPSC Exam Schedule 2024: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कई विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तारीखों का ऐलान कर दिया है।  यूपीएससी की ओर से एकेडमिक ईयर 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर का जारी कर दिया है। इसकी मदद से उम्मीदवारों को यह जानने में मदद मिलेगी कि अगले साल की बड़ी परीक्षाएं कब होगी। ध्यान रखें कि इसमें बदलाव भी हो सकते हैं।अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें। इसका ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in.का लिंक यह है। रिपोर्ट के अनुसार यूपीएससी की सिविल सर्विसेस, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस और एनडीए, एनए जैसे कई बड़ी परीक्षाओ के तारीखों का ऐलान किया गया है।

इस दिन होंगे एग्जाम

  • यूपीएससी सिविल सर्विसेस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस की प्री परीक्षा -26 मई 2024
  • सिविल सर्विस मेन एग्जाम- 20 सितंबर 2024
  • आईएफएस मेन एग्जाम -24 नवंबर 2024
  • यूपीएससी एनडीए और सीडीएस (I) 2024 परीक्षा- आवेदन 20 दिसंबर 2023 से 9 जनवरी 2024 तक होंगे। परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को आयोजित होंगे।
  • यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस का प्री एग्जाम- 21 जून 2024
  • सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट ईएक्सई एलडीसीई 2024-  10 मार्च 2024
  • कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट एग्जाम- 18 फरवरी 2024

    ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के दाईं तरफ एग्जामिनेशन नाम की टैब दिखेगी उस पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में ड्रॉप डाउन मेन्यू से कैलेंडर पर क्लिक कर लें।
  • यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 लिंक पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में मिल दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें।

 

यह भी पढ़े:-