India News (इंडिया न्यूज), UPSSSC PET Admit Card: यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन जल्द ही होने वाला है। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी के कई खाली पदों पर भर्तियों निकाली गई थीं। जिसके लिए UPSSSC PET परीक्षा इसी महीने आयोजित किया जाएगा। जो लोग इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं वह जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 19 अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा। जान लें कि इस परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अगले चरण में UPSSSC PET Admit Card 2023 Download के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब मांगी गई डिटेल्स को डाल कर लॉगिन कर लें।
  5. जैसे ही आप लॉगिन करेंगे एडमिट कार्ड खुल जा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-