India News(इंडिया न्यूज), CCTV Photos of Pankaj Tripathi’s Brother-In-Law Accident: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन और उनके पती की शनिवार को धनबाद में एक हादसे के शिकार हो गएं। जिसमें राजेश तिवारी (जीजा) की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक सबिता तिवारी (बहन) और उनके पति बिहार के गोपालगंज से कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-कोलकाता NH-19 पर दुर्घटना हो गई। सबिता तिवारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
सीसीटीवी फुटेज
इस घटना की तस्वीर हाईवे के सीसीटीवी में कैद हो गई। दुर्घटनास्थल के फुटेज से पता चलता है कि जिस मारुति स्विफ्ट को तिवारी चला रहे थे, वह सड़क पार करने का इंतजार कर रही एक महिला को टक्कर मारती हुई निकल गई। कार से नियंत्रण खो देने के कारण डिवाइडर से टकरा गई।
Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने सियाचिन में बेस कैंप का किया दौरा,शहीदों को दी श्रद्धांजलि-Indianews
सिर में गंभीर चोट
दुर्घटना के बाद तिवारी को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वर्तमान में वह अस्पताल में निगरानी में हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। सीटी स्कैन से इसकी पुष्टि हुई है। तिवारी दंपत्ति के रिश्तेदारों ने कहा था कि मिर्ज़ापुर स्टार पंकज त्रिपाठी को सूचित कर दिया गया है।