होम / विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी संग कर ली सगाई!

विद्युत जामवाल ने गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी संग कर ली सगाई!

Prachi • LAST UPDATED : September 5, 2021, 8:15 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और उनकी गर्लफ्रेंड, फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी ने क्या अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद चर्चाएं हैं कि दोनो ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने दोनों की एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी है। विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी की सगाई के ये खबरें तब सामने आईं, जब नंदिता के हाथ में इंगेजमेंट रिंग दिखाई दी थी। हाल ही में दोनों आगरा पहुंचे थे, जहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। खबर के मुताबिक दोनो ने 3 दिन पहले गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। विद्युत और नंदिता शनिवार को ताजमहल पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने ताजमहल के आगे कई तस्वीरें ली है। विद्युत ने इस ताजमहल विजिट के लिए आॅल व्हाइट आउटफिट चुना, वहीं नंदिता भी व्हाइट टॉप और फ्लोरल स्कर्ट में नजर आईं। दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी को मुबारकबाद दी है। इसके बाद से दोनों की सगाई की खबर को कन्फर्म ही माना जा रहा है। नंदिता मेहतानी और विद्युत जामवाल ने 5 महीने पहले ही एक दूसरे से प्यार का इजहार किया था। इनकी पुरानी जिंदगी की बात करें तो नंदिता मेहतानी की पहली शादी करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद संजय कपूर ने करिश्मा से शादी कर ली। इसके बाद नंदिता का अफेयर ऐक्टर और मॉडल डीनो मोरिया से भी चला लेकिन फिर ब्रेक हो गया। वहीं, विद्युत जामवाल की बात करें तो उनका 2 साल तक मोना सिंह के साथ अफेयर चला था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.