इंडिया न्यूज़
Vinod Kambli Arrested: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) को रविवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुंबई के बांद्रा में स्थित अपनी आवासीय सोसायटी के गेट में अपनी कार से टक्कर मारने के आरोप है।
पुलिस ने बताया कि Vinod Kambli पर अपनी ही सोसायटी के गेट में टक्कर मारने का आरोप है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब Vinod Kambli किसी मामले में फंसे हैं।
Vinod Kambli गुस्सैल स्वभाव के माने जाते हैं। इससे पहले भी 2015 में उन पर और उनकी पत्नी पर नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए थे। 2015 में Vinod Kambli और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
इस दंपत्ति पर आरोप था कि नौकरानी के पैसे मांगने पर उन्होंने नौकरानी को तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद हेविट ने मामले को एक नया मोड़ दिया था। Vinod Kambli और हेविट ने नौकरानी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा, "यह अभियान वास्तव में अडानी समूह…
FIR Against Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद भाजपा सांसद…
India News (इंडिया न्यूज)Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल जिले के भिवाड़ी में गुरुवार को एक…
Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने घोषणा की है कि अब यह टूर्नामेंट…
India News (इंडिया न्यूज)Dimple yadav: सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा नेता और गृह मंत्री…
Ravan Sleep Alone: जब हनुमान जी लंका में सीता माता की खोज कर रहे थे,…