After sunset, these five actions are considered inauspicious, know सूर्यास्त के बाद ये पांच कार्य माने जाते हैं अशुभ, जानिए
इंडिया न्यूज।
What Not To Do After Sunset: सूर्यास्त के बाद पांच ऐसे कार्य हैं जो अशुभ माने जाते हैं। इनको करने से जीवन में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ काम करने मना है। कहा जाता है कि इससे जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सेहत व आर्थिक तौर पर परेशानियां(fainaicail problam) झेलनी पड़ सकती है। जानिए वो कौन से ऐसे कार्य हैं जिनसे करने से मनुष्य को बचना चाहिए है।
बाल, दाढ़ी और नाखून काटना
शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद बाल, नाखून और दाढ़ी कटवाने की मनाही है। वास्तु अनुसार इससे व्यक्ति पर कर्ज चढ़ सकता है। ऐसे में पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
अंतिम संस्कार
गरुड़ पुराण अनुसार, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार करना मना है। माना जाता है कि इस समय अंतिम संस्कार करने से मरने वालों को परलोक में कष्ट सहना पड़ सकता है। इसके अलावा अगले जन्म में उनका किसी अंग में खराबी आ सकती है। इसलिए सूर्य डूबने के बाद कभी भी दाह संस्कार नहीं करना चाहिए।
पेड़-पौधे को पानी देना या पत्ते तोड़ना
ज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधे को पानी देने व पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि शाम के समय पेड़-पौधे सो जाते हैं। इसलिए इन्हें सूर्यास्त के बाद हाथ लगाने की भी गलती नही करनी चाहिए।
स्नान करना
कई लोगों को सुबह-शाम दो समय स्नान करने की आदत होती है। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे जीवन में दुर्भाग्य आ सकता है। शास्त्रों अनुसार, अगर शाम के समय नहाना है तो माथे पर तिलक नहीं लगाना चाहिए।
दही का सेवन
शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद दही खाने की मनाही है। असल में इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ सूर्यास्त के बाद किसी को दही देने से भी बचना चाहिए।
READ MORE : Records: कोहली 200 टेस्ट खेल कर सकते सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
Connect With Us: Twitter Facebook