India News (इंडिया न्यूज़), Anant Ambani and Radhika Merchant Shiv Shakti Puja: इन दिनों पूरा देश मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी की चर्चा कर रहा है। बता दें कि अनंत शुक्रवार यानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेंगे। बुधवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले एंटीलिया में शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया गया। इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी और गरबा नाइट का भी आयोजन किया गया।
अब ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहें हैं कि शादी से पहले शिव शक्ति पूजा का क्या महत्व माना गया है। यह क्या है और क्यों की जाती है? तो यहां जानें कि अंबानी परिवार ने यह पूजा क्यों रखी गई?
अनंत अंबानी ने शादी से पहले की शिव पूजा
आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी में अंबानी परिवार पुरानी परंपराओं का बखूबी पालन करता नजर आ रहा है। दूल्हे अनंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिव शक्ति पूजा करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में अंबानी हाउस में शिव ज्योतिर्लिंग की विशाल प्रतिमा रखी गई है। कार्यक्रम स्थल पर अमित त्रिवेदी अपना हिट गाना ‘नमो नमो’ भी गाते नजर आ रहें हैं।
क्यों की जाती है यह शिव पूजा?
मान्यता है कि शादी से पहले शिव शक्ति पूजा करने से दूल्हा-दुल्हन जीवन में खुश रहते हैं। साथ ही उन्हें भगवान शिव और देवी पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है। इसके अलावा, मान्यता है कि नवग्रह शांत होते हैं और जीवन में शुभता आती है। रामायण में धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, देवी सीता ने भी विवाह से पहले भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की थी।
शिव शक्ति पूजा में शामिल हुए ये सितारें
एंटीलिया में आयोजित शिव शक्ति पूजा में अभिनेता रणवीर सिंह, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, संजय दत्त समेत कई बॉलीवुड सितारे नजर आए।
मेहमानों को बांटे जाएंगे करोड़ों के रिटर्न गिफ्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत और राधिका मर्चेंट के घर आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। अंबानी परिवार इन मेहमानों को करोड़ों के महंगे रिटर्न गिफ्ट देने वाला है।