होम / पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा की PM मोदी को दी सलाह, बोले- भारत के पास विश्वगुरु बनने का मौका

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा की PM मोदी को दी सलाह, बोले- भारत के पास विश्वगुरु बनने का मौका

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 2, 2022, 12:22 am IST

इंडिया न्यूज़, रांची।

TMC के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि PM मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं। छह दिन से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में भारत के PM महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने पीएम(PM) मोदी को रूस-यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थ के रूप में कदम रखने की सलाह दी है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि दोनों देशों के बीच अगर मोदी( PM ) सफलतापूर्वक मध्यस्थता करते हैं तो उनके पास विश्वगुरु बनने का मौका है।

Also read: Operation Ganga LIVE : PM मोदी का बड़ा फैसला, 3 दिन में 26 फ्लाइट्स भेजी जाएंगी यूक्रेन, सुरक्षित लौटेंगे सभी भारतीय

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने कहा कि PM मोदी के लिए विश्वगुरु बनने का यह एक बड़ा अवसर है। यदि वह पुतिन के साथ अपने अच्छे संबंधों का उपयोग करते हैं और उन्हें इस समय युद्ध समाप्त करने के लिए मना लेते हैं।

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी को इस क्षण का उपयोग करना चाहिए। यूक्रेन पर कब्जा करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। Also read : Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv : कीव पर बड़े हमले की चेतावनी, सभी स्थानीय लोगों को जल्द शहर छोड़ने की हिदायत, दूसरे दौर की वार्ता के भी संकेत

सिन्हा ने कहा चूंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत का समर्थन मांगा है, ऐसे में कि यह कदम प्रासंगिक होगा। पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यदि युद्ध जारी रहा तो इसका असर पेट्रोलियम उत्पादों, कृषि उत्पादन, उर्वरक और रसायनों पर भी पड़ेगा। वहां फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को बहुत पहले यूक्रेन से छात्रों को वापस लाना चाहिए था।

Also Read: Indian Embassy In Ukraine Releases Fresh Advisory : तत्काल प्रभाव से कीव छोड़ें सभी भारतीय

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT