Zira Punjab Assembly Election 2022 Result जीरा से आप के नरेश कटारिया जीते

पंजाब इलेक्शन 2022 के चुनाव नतीजे आ चुके हैं। पंजाब की जीरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश कटारिया ने शिरोमणि अकाली दल के जनमेजा सिंह सेखों को हराया।

Punjab Assembly Election 2022 ResultsPunjab Assembly Election 2022 Results

तीसरे स्थान पर कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा रहे। दूसरे स्थान के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर रही। वहीं पहले स्थान के लिए आम आदमी पार्टी ने सुबह से ही जमी रही।

अश्विनी कुमार शर्मा ने पठानकोट सीट से जीत दर्ज की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने पठानकोट सीट से जीत दर्ज की। वे पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब इकाई के प्रमुख हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शर्मा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार अमित विज को 7759 वोट से मात दी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश पद से इस्तीफा दिया

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। राज्य में आज मतगणना चल रही है और इस बीच आए रुझानों को देखते हुए सिद्धू ने इससे पहले सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी की हार मानी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज, रब की आवाज है। उन्होंने जीत के लिए आम आदमी पार्टी को भी बधाई दी है। गौरतलब है कि रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे आगे चल रही है। करीब आप 90 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है।

अमृतसर पूर्वी सीट से बहुत पीछे रहे सिद्धू

सिद्धू स्वयं अमृतसर पूर्वी सीट से बहुत पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब की 117 में से 91 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक वह अपनी जीत के साथ-साथ पंजाब में सरकार बनाने के दावे करते आ रहे थे। इससे पूर्व में कैप्टन अमरिंद्र की सरकार बदलने में भी उनकी अहम भूमिका थी। सरकार बदलने के बद उन्होंने कैप्टन पर कई आरोप लगाए थे।

Read More : Abohar Punjab Assembly Election 2022 Result अबोहर से कांग्रेस के संदीप जाखड़ जीते

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Zira Punjab Assembly Election 2022 Result,Punjab election 2022 result,punjab election result 2022,punjab assembly election,punjab election 2022,punjab election result news,punjab chunav result 2022,punjab vidhan sabha chunav 2022,punjab election 2022 exit poll,