India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक दल ने भी एनडीए के साथ चुनाव लड़ने के ऐलान कर दिया है। इंडिया गठबंधन से निकलने के कई दिनों बाद आज (सोमवार) आरएलडी ने साफ कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गई है।
इंडिया गठबंधन को झटका पर झटका
इंडिया गठबंधन को लगातार झटका मिल रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी भाजपा में शामिल होने के संकेतों के बीच पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी। वहीं इंडिया गठबंधन का आइडिया देने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से रास्ता अलग करके सबको हैरान कर दिया था।
अजित सिंह की जयंती
बता दें कि यह घोषणा पार्टी के संस्थापक और अजित सिंह की जयंती पर की गई है। यह घटनाक्रम विशेष रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए एक झटका है। जो आरएलडी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे। पिछले महीने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि एसपी और आरएलडी सीटों के बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। जिसके तहत आरएलडी राज्य में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था।
Also Read:-
- किसान प्रदर्शन के लिए ट्रैक्टरों में कर रहे खास बदलाव, इस तरह की जा रही तैयारी
- आज से इन दो देशों में चलेगा भारत का UPI, PM मोदी करेंगे लॉन्च