India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान आज है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के भांगर इलाके में शुक्रवार को हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। यहां पर चुनाव से पहले भड़की हिंसा में कम से कम दस लोगों के घायल बताए जा रहे हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Nagpur Heatwave: दिल्ली 52 डिग्री तो 56°C के साथ जल रहा नागपुर, IMD ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी-Indianews

चुनाव से पहले भड़की हिंसा
लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान आज होने हैं लेकिन इससे पहले ही कोलकाता में हिंसा देखने को मिली है। दरअसल, भांगर में शुक्रवार सुबह से ही स्थानीय तृणमूल कांग्रेस और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर देसी बम फेंके। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि झड़प में दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह के तनाव के बाद से वहां हिंसा हुई है।
10 लोग घायल

आपको बता दें कि बुधवार दोपहर को जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सायोनी घोष के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेने से इनकार करने पर सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह एआईएसएफ के एक कार्यकर्ता की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने जवाबी कार्रवाई की और तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को बुरी तरह पीटा। तब से ही भांगर में तनाव पैदा हो गया और दोनों समूहों के बीच झड़पें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में 10 लोग घायल हो गए हैं।