India News (इंडिया न्यूज),MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, बालाघाट की तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ सात लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। वहीँ अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीँ इस मामले को लेकर अब पूरे देश में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां एक शादी-समारोह से वापस लौट रही थीं। वहीँ उसी समय इन लोगों के साथ बर्बरता हुई। वहीँ जानकारी के मुताबिक पता चला कि यह घटना गुरुवार रात 1.30 से 2 बजे के बीच हुई, जब सभी आदिवासी पीड़ित एक विवाह समारोह से घर लौट रहे थे।
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हुआ ऐलान, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक
rape case
इस दौरान बताया गया कि, दो मोटरसाइकिलों पर सवार सातों आरोपियों ने पीड़ितों के साथ मौजूद एक लड़के का पीछा किया। हट्टा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत झाड़ियों में उन सभी सातों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ितों के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया और सभी सातों को हिरासत में ले लिया गया। वहीँ पुलिस ने जानकारी दी कि, सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।
उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश माटे, लालचंद खरे, अजेंद्र बाहे, अज्जू बागदाते, राजेंद्र कावरे और मनीराम बाहे के रूप में की है। इन सभी की उम्र 20-28 साल के बीच है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से एक नाबालिग है जिसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।