India News (इंडिया न्यूज)Aurangzeb Controversy: जबलपुर की राजनीति में औरंगजेब की एंट्री हो गई है। जबलपुर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से कर दी। कांग्रेस नेता की फेसबुक पोस्ट पर बवाल मच गया है। ब्राह्मण समाज ने इसका विरोध किया है, जबकि मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह अक्षम्य अपराध है। चौतरफा विरोध के बाद कांग्रेस ने रेखा जैन को नोटिस थमा दिया है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ”परशुराम भगवान के अवतार हैं, उनकी तुलना औरंगजेब से करना अक्षम्य अपराध है, कांग्रेस को ऐसे नेता को पार्टी से बहार का रास्ता दिखा देना चाहिए। नहीं तो यह साबित हो जाएगा कि यही उनकी विचारधारा है।’

500 पहुंचे शुगर को खून से चूस के बाहर फेंक देंगी ये छोटी-छोटी हरी पत्तिया, पेट में जमा गंदगी के लिए भी है रामबाण

कांग्रेस का कड़ा रुख, रेखा जैन ने मांगी माफी

जबलपुर नगर कांग्रेस ने रेखा जैन को नोटिस देकर 48 घंटे के अंदर माफी मांगने का निर्देश दिया। ब्राह्मण समाज से नोटिस मिलने और कांग्रेस के विरोध के बाद कांग्रेस नेता रेखा जैन का रुख ठंडा पड़ गया। कांग्रेस नेता रेखा जैन ने मीडिया के सामने माफी मांगी। जबलपुर कांग्रेस का कहना है कि रेखा जैन के कृत्य से कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि धूमिल हुई है।

इस फेसबुक पोस्ट पर मचा बवाल

महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा जैन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए भगवान परशुराम पर टिप्पणी की। दरअसल, कांग्रेस नेता रेखा जैन ने कथावाचक मनिका मोहिनी की फेसबुक पोस्ट शेयर की थी। फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया, जबकि भगवान परशुराम ने अपनी मां का सिर काटकर भेंट किया।

पोस्ट में लिखा गया था, “कोई भी मुसलमान औरंगजेब को आदर्श नहीं मानता और अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। लेकिन हिंदुत्व के ठेकेदार परशुराम जैसे चरित्र को आदर्श मानते हैं और परशुराम का मंदिर भी बनवाते हैं।” आपको बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद गहरा गया है। बजरंग दल और वीएचपी औरंगजेब की समाधि हटाने की मांग कर रहे हैं। दोनों संगठनों ने इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध भी किया है।

पति ने अपनी पहली पत्नी संग मिलकर दूसरी पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर कांप जाएगी रूह, मृतका ने मौत से पहले बहन को बताई आपबीती