India News (इंडिया न्यूज), Baba Mahakal: मध्य प्रदेश में उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत 17 फरवरी से हो गई है। यह उत्सव इस बार 10 दिन तक मनाया जाएगा। हर साल शिवरात्रि के दिन महाकाल के विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना का आयोजन होता है, लेकिन इस साल पर्व की तिथियों में विशेष बदलाव हुआ है, जिसके कारण उत्सव को 10 दिन तक विस्तारित किया गया है।

10 दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव

महाशिवरात्रि उत्सव के पहले दिन यानी 17 फरवरी को बाबा महाकाल का चंदन से श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में महाकाल का पंचामृत पूजन कर उन्हें आकर्षक रूप में सजाया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई और उनके सिर पर त्रिपुंड व त्रिनेत्र का श्रृंगार किया गया। इस 10 दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव में श्रद्धालु बाबा महाकाल के विभिन्न रूपों के दर्शन कर उनके दिव्य आशीर्वाद का लाभ उठा सकेंगे।

जयपुर पलिस का जोरदार एक्शन! स्पा सेंटर पर छापा मार विदेशी महिलाओं सहित कोई गिरफ्तार

महाकाल के 10 रूप

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शिव नवरात्रि के दौरान बाबा महाकाल के 10 रूपों में श्रृंगार होगा, जो भक्तों के लिए बहुत खास रहेगा। पहले दिन बाबा को चंदन से सजाया गया, और 18 फरवरी को भी चंदन से श्रृंगार किया जाएगा। 19 फरवरी को बाबा महाकाल का शेषनाग रूप दिखाया जाएगा, और 20 फरवरी को घटाटोप रूप में बाबा दर्शन देंगे।

हर दिन नए रूप में

इस उत्सव के दौरान बाबा महाकाल को हर दिन नए रूप में सजाया जाएगा, जैसे कि 21 फरवरी को छबीना स्वरूप, 22 फरवरी को होल्कर स्वरूप, और 23 फरवरी को मनमहेश स्वरूप दिखाए जाएंगे। 25 फरवरी को शिव तांडव रूप में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देंगे। अंत में, 26 फरवरी को बाबा महाकाल को निराकार स्वरूप में सजाया जाएगा, और इस दिन विशेष रूप से बड़े पैमाने पर फूलों से श्रृंगार होगा।

भारत और सनातन को कोसना है कुछ लोगों का मकसद, CM Yogi ने विरोधियों पर साधा निशाना