India News (इंडिया न्यूज), Bhopal Idgah 2025: आज देशभर में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन इस खास मौके पर भोपाल की ईदगाह में फिलिस्तीन के नारे लगे हैं। ऐसा होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बहुत दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी राजनीति कर रहे हैं, उनकी सोच पर उन्हें तरस आता है। ये ओवैसी और प्रियंका गांधी की सोच है। ये कांग्रेस की सोच है। जब पुलवामा होता है, तब नारे क्यों नहीं लगते? जब मुंबई हमला होता है, तब नारे क्यों नहीं लगते। विश्वास सारंग ने आगे कहा कि अगर हम इस देश में रह रहे हैं, तो इस देश की ही बात करें। वहीं, इस घटना को लेकर मुसलमानों ने कहा कि हम ईदगाह में थे। लेकिन कुछ लोगों ने ऐसे नारे लगाए। हम इसे गलत मानते हैं। हम इस देश में रह रहे हैं, हमें इस देश की बात करनी चाहिए।
भोपाल की ईदगाह मस्जिद में हजारों लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। इस खास मौके पर चारों तरफ खुशियां, भाईचारा और दुआएं गूंजी। भोपाल में वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर कुछ जगहों पर मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की।
Bhopal Idgah 2025
आज पूरे देश में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। सभी मुस्लिम ईद का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। सभी मुस्लिमों ने अपनी-अपनी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद के मौके पर हर जगह जश्न का माहौल है। ईद के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।
#WATCH | Madhya Pradesh | People offer Namaz at Eidgah in Bhopal on the occasion of #EidAlFitr2025 pic.twitter.com/UDwVvDhW6U
— ANI (@ANI) March 31, 2025
दिल्ली में पैर पसारता नजर आ रहा है Swine Flu, 3 हजार से ज्यादा मामलों ने किया हर एक जीना-दुश्वार