India News MP (इंडिया न्यूज) MP Suicide News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस विधायक के बेटे पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
महिला पर शादी के लिए बना रहा था दबाव
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलीराजपुर की दामिनी ठाकुर ने आरोपी की बार-बार की धमकियों को सहन ना कर पाने के कारण आत्महत्या कर ली। आरोपी 25 साल महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पुष्पराज सिंह पटेल जोबार सीट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल का बेटा है।
धमकियों के कारण टूटी सगाई
जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर के एसपी राजेश व्यास ने बताया, महिला के परिवार ने शिकायत की थी कि पुष्पराज सिंह पटेल उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने दामिनी ठाकुर और उसके मंगेतर को बार-बार धमकाया था, इससे उसकी सगाई में बाधा आ रही थी. पटेल की धमकियों के कारण ठाकुर की पहली सगाई 2019 में टूट गई थी। वहीं दूसरी सगाई 2024 में भी ऐसा ही हुआ।
Vidisha Gyaraspur Theft: भगवान का घर भी नहीं रहा सुरक्षित! आधी रात को चोरों ने मंदिर में लगाया सेंध
Indore Student Murder : मध्य प्रदेश में गणेश पर्व के भंडारे में जमकर हुआ विवाद, 1 की मौत अन्य घायल