India News (इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव सरकार ने दुष्कर्म पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दुष्कर्म पीड़ितों के हित के लिए एक नई योजना शुरू होने जा रही है।

कलेक्टर को 10 लाख रुपये का फंड

जानकारी के मुताबिक ,मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में  मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता मेंइस योजना को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल, राज्य के सीएम नाबालिग दुष्कर्म पीड़ितों और उनसे जन्मे बच्चों के कल्याण के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रहे हैं। दरअसल, ऐसी स्थिति में हर जिला कलेक्टर को 10 लाख रुपये का फंड जारी किया जाएगा. साथ ही जिला कलेक्टर नाबालिग दुष्कर्म पीड़ितों और उनसे जन्मे बच्चों की पहचान करेंगे।

स्थायी आश्रम बनाने की योजना

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने साधु-संतों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थायी आश्रम बनाने की योजना बनाई है। हरिद्वार की तर्ज पर अब उज्जैन में भी साधु-संतों, महंतों, अखाड़ों के प्रमुखों और महामंडलेश्वरों आदि को स्थायी आश्रम बनाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं  सिंहस्थ 12 साल में एक बार होने वाला इस बार साल 2028 में होगा।

IAS Transfer: बिहार में 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, प्रत्यय अमृत बनाए गए बिहार के नए विकास आयुक्त

IAS Transfer: बिहार में 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, प्रत्यय अमृत बनाए गए बिहार के नए विकास आयुक्त

Special Olympics:18 नवंबर से होगा स्पेशल ओलंपिक्स का आगाज, टीम इंडिया की नई जर्सी का अनावरण