India News (इंडिया न्यूज़),CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव ने ग्वालियर में 1 कार्यक्रम के दौरान बताया कि PM मोदी शुभंकर हैं। दुनिया के सामने इंडिया ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज इंडिया के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। इंडिया के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है। हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप हो या फिर हैरिस, दोनों इंडिया पर ही निर्भर थे।
मजदूरों का लगभग 100 करोड़
आपकी जानकारी के लि बता दें कि CM मोहन यादव आज ग्वालियर के जेसी मिल का निरीक्षण करने भी पहुंचे। जेसी मिल काफी लंबे समय से बंद है। वहीं ग्वालियर में कुछ दिनों पहले इन्वेस्टर कॉन्क्लेव के दौरान CM ने मिल मजदूरों का बकाया देने की बात बोली थी। आपको बता दें कि जेसी मिल की भूमि को विक्रय कर मिल मजदूरों का लगभग 100 करोड़ रूपया दिया जा सकता है। इस दौरान CM मोहन यादव ने बताया कि अगली रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव नर्मदा पुरम और शहडोल में है।
प्रदेश के लिए काफी बेहतर है
आपको बता दें कि उन्होंने बताया कि सभी संभागों का जनवरी तक पूरा काम हो जाएगा। वर्ल्ड लेवल की कॉन्फ्रेंस फरवरी में होने वाली है, संभावनाओं को लेकर जर्मनी और इंग्लैंड मैं खुद जा रहा हूं। उद्योग की दृष्टि से मैं उद्योगपतियों को भी आमंत्रित करूंगा। इसी 23 तारीख से 1 दिसंबर तक में विदेश में रहूंगा। कुल मिलाकर सकारात्मक माहौल बना रहा हूं जो प्रदेश के लिए काफी बेहतर है।