India News (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने राजगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के 200 बेड के नए भवन का उद्घाटन किया और जनता को कई सौगातें दीं। लेकिन सभा के दौरान उनका भाषण उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और मंच पर मौजूद कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया से उनकी बहस हो गई।

भाषण के दौरान भड़के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव जब भाजपा की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिना रहे थे, तब उन्होंने कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “तुम कांग्रेस के लोग तो सांप को ही पूजते रहो, सांप को पकड़कर ही बैठे रहो। भगवान कृष्ण के काल में भी तुम यमुना में कालिया नाग बन गए थे। लेकिन भाजपा गोपाल कृष्ण वाली है, जो सांप के फन पर नृत्य करती है।” सीएम ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने भगवान राम के मामलों में भी अड़चनें डाली थीं। “आज तक कांग्रेस के नेता भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए। पता नहीं उनके प्रति उनके मन में क्या भाव हैं?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब मुसीबत आती है, तो सभी “राम-राम” करने लगते हैं।

चलिए, आज कुछ तूफानी करते हैं…गैंग्स ऑफ वासेपुर का किरदार बना शक्श! सोशल मीडिया के बढ़ते जुनून से प्रसासन परेशान

कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री के इस बयान से कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया भड़क गए और उन्होंने बीच में आपत्ति जताई। जब वे मंच से जाने लगे, तो सुरक्षाकर्मियों और अन्य नेताओं ने उन्हें नीचे बैठा दिया। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी बातों पर डटे रहे और बोले, “राहुल गांधी का फोटो दिखा देना, कभी राम जी के दर्शन करने गए हों तो! भगवान राम के दर्शन करा देना उनको, या तुम ही ले जाना!”

BJP का अगला कदम मथुरा?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भाषण में संकेत दिया कि भाजपा अब मथुरा में विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने वाली है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा, “डंके की चोट पर कह दो कि मथुरा में गोपाल कृष्ण का मंदिर बनाएंगे। अपने काका से पूछो, अगर हिम्मत है तो बोल दो। हम उनका स्वागत करेंगे।”

लात से आशीर्वाद देते हुए MP के अध्यक्ष का वीडियो आया सामने, पार्टी में बढ़ा विवाद, भाजपा ने तुरंत मांगा जवाब