India News MP(इंडिया न्यूज) MP News: हिंडोरिया-कुंडलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बाइक पेड़ से टकरा गई, इसमें तीन बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। पिता कोमल आठिया अपने तीनों बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे में आठ वर्षीय बेटे आनंद की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी शांति को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।
हादसे में 1 की मौत
जानकारी के मुताबिक,जिले के हिंडोरिया-कुंडलपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर पिता तीन बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एक को जबलपुर रेफर कर दिया, जबकि पिता और एक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराई
जानकारी के अनुसार कोमल पिता मोहन आठिया निवासी छापरी करंजू थाना हिंडोरिया अपने तीन बच्चों को बाइक पर लेकर केरबना से पूजा करने छापरी करंजू गांव जा रहे थे। तभी करैया गेट से पहले और पेट्रोल पंप से आगे बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और चारों लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसी दौरान यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को देखा तो तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज किया। आठ वर्षीय बेटे आनंद अठया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं बेटी शांति अठया 5 वर्ष की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे भाई महेंद्र अठया के मुंह में चोटें आई हैं और पिता भी घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। घायल पिता ने बताया कि वह बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसा कैसे हुआ, उसे भी नहीं पता। हिंडोरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दुनिया भर के अमीर लोगों के कमरे में जरूर होती है ये खास चीज? कर लिया तो चमक उठेगी आपकी किस्मत