India News (इंडिया न्यूज),Chhindwara: छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज डीन अभय कुमार सिन्हा ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि इस दौरान नौकरी पर नहीं मिलने वाले 17 डॉक्टर्स की एक दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया गया। आपको बता दें कि उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की लेट-लतीफी की शिकायतें मिल रही थीं। बार-बार चेतावनी दी, इसके बाद भी डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे थे। इसके बाद आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है।
सैलरी काटने का निर्देश
आपको बता दें कि दोबारा निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की सुबह निरीक्षण के बाद डीन अभय कुमार सिन्हा दोबारा निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल के अलावा OPD में भी डॉक्टर्स नहीं मिले, वे करीब 1 घंटे से अधिक देरी से आए। इस पर डीन ने सैलरी काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद अब अस्पताल प्रबंधन में चिकित्सकों की अटेंडेंस को अनिवार्य कर दिया है। अब उन्हें बायोमेट्रिक और रजिस्टर में मैन्युअल अटेंडेंस को अनिवार्य कर दिया है।