India News MP (इंडिया न्यूज), Govinda Bullet Injury: मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में पंडितों ने अभिनेता गोविंदा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंत्र उपचार के साथ महामृत्युंजय का जाप किया। पंडितों और पुजारियों का कहना है कि महामृत्युंजय का जाप करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मामा ससुर को गोली लगने पर अस्पताल दौड़ी आईं Kashmera Shah, सालों के झगड़े को भूलाकर सबसे पहले पहुंची मिलने

गोविंदा के लिए महाकाल मंदिर में हुआ महामृत्युंजय जाप

फिल्म अभिनेता गोविंदा को गोली लगने की खबर जैसे ही उज्जैन के पंडितों और पुजारियों तक पहुंची, उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महामृत्युंजय पाठ कराने का निर्णय लिया। महाकालेश्वर मंदिर के पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि पंडितों और बटुकों द्वारा महामृत्युंजय पाठ कराया गया। यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गोविंदा भगवान महाकाल के भक्त हैं और वे लंबे समय से महाकाल के दरबार में आते रहे हैं। भगवान शिव और महाकाल में उनकी गहरी आस्था है। इसी को ध्यान में रखते हुए महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय का जाप कराया गया। उन्होंने बताया कि पुजारी खुद भगवान महाकाल का प्रसाद लेकर गोविंद को देंगे। हालांकि अब उनके स्वस्थ होने की कामना की गई है। जब वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, तब पुरोहित उनसे मिलने जाएंगे।

फिल्म अभिनेता अमिताभ के लिए भी हो चुका है महामृत्युंजय पाठ

कुली फिल्म में घायल होने के बाद फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय पाठ कराया गया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि उस समय भी पंडितों ने महामृत्युंजय जाप कराया था और अमिताभ बच्चन को भगवान का आशीर्वाद मिला था। इस बार प्रार्थना है कि गोविंद को भी भगवान का आशीर्वाद मिले।

Bank Holidays in October: त्योहारों के बीच हिमाचल में अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी List