India News (इंडिया न्यूज़) MP  News  गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में झोपड़ी में लगी आग में एक वृद्ध जिंदा जल गया। वृद्ध ने ठंड से बचने के लिए आग जलाई थी, इसके बाद वह सोने चला गया।  वहीं देर रात झोपड़ी में आग लग गई। सुबह उसका कंकाल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां वृद्ध का कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुद को तापने के बाद वह झोपड़ी में सोने..

जानकारी के मुताबिक जंजाली चौकी क्षेत्र के गोड़िया गांव में रहने वाले गोविंद सिंह भील (80) खेती-किसानी करते थे। इन दिनों उनके खेत में सिंचाई चल रही है। इसके चलते वह खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। सोमवार रात उन्होंने ठंड से बचने के लिए आग जलाई। कुछ देर आग से खुद को तापने के बाद वह झोपड़ी में सोने चला गया। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैली, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। झोपड़ी में ही जलने से उसकी मौत हो गई। उसके परिजन भी थोड़ी दूरी पर दूसरे खेत पर थे।

बुजुर्ग का शव कंकाल में बदला

जब तक उन्हें पता चला और वे मौके पर पहुंचे, तब तक गोविंद सिंह की मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग का शव कंकाल में बदल चुका था। मंगलवार को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए राघौगढ़ भिजवाया। राघौगढ़ एसडीओपी दीपा डुडवे ने बताया कि 80 वर्षीय गोविंद सिंह अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उसमें आग लगने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने खुद को गर्म रखने के लिए आग जलाई थी, जिससे झोपड़ी में आग लग गई।

लिव-इन रिलेशनशिप में हुई हत्या, जंगल में ले गया शव फिर…पुलिस ने 10 महीने बाद किया बड़ा खुलासा