India News (इंडिया न्यूज),Love Jihad: देशभर में लव जिहाद के मामलों ने लोगों को अंदर तो झंकझोर कर रख दिया है। वहीं इन बढ़ते मामलों से तंग आकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी चेतावनी दे दी है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक कॉलेज में लड़कियों के शोषण के मामले ने पूरे रही में दहशत फैला दी थी। वहीं इस मामले के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में किसी भी तरह का जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं सीएम ने कहा कि ऐसे मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि इसमें जो भी शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो राज्य के अंदर हो या बाहर भाग गया हो। मध्य प्रदेश की पुलिस उसे पकड़कर वापस लाएगी।
love jihad
इतना ही नहीं इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी। सरकार किसी भी तरह के जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं उनके इस बयान के बाद से ही मध्य प्रदेश पुलिस एक्टिव हो गई है। और आरोपियों की जांच में जुट गई है।
दरअसल, भोपाल के टीआईटी कॉलेज में छात्राओं के शोषण के मामले ने सबको झंकझोर कर रख दिया था। वहीं अब बताया जा रहा की पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है। वहीं इस मामले में अब तक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी फरहान, साहिल और साज का जुलूस निकाला। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों को जाल में फंसाकर उनके साथ गलत काम करने के मामले की जांच एक विशेष टीम कर रही है।